Vikrant messy 37 साल की उम्र में अभिनय से सन्यांस की घोषणा की , प्रशंसक हैरान : कहा अब समय आ गया खुद को.. संभाले और घर

विक्रांत मैसी ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए घोषणा कर अपने प्रशंसक को चौका दिया कि वह 2025 के बाद अभिनय से  सन्यांस ले लेंगे |  अभिनय विक्रांत मैसी अपने पेशेवर जीवन का सबसे अच्छा समय बिता रहे हैं | उनकी हाल ही में रिलीज़ साबरमती एक्सप्रेस और 12वीं फ़ैल और सेक्टर 36 ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की हैं | लेकिन इसके बाद भी अभिनेता ने फिल्म इंडस्ट्री छोड़ने का फैसला किया हैं | 37  साल की उम्र में , विक्रांत अभिनय से सन्यांस ले रहे हैं |

vikrant messy image

इन्होंने इंस्टाग्राम में सन्यांस कि पोस्ट शेयर किया है , जिसमे उन्होंने कहा कि ..

नमस्ते, पिछले कुछ साल और उसके बाद का समय अभूतपूर्व रहा है। मैं आप सभी को आपके अमिट समर्थन के लिए धन्यवाद देता हूँ | लेकिन जैसे-जैसे मैं आगे बढ़ता हूँ, मुझे एहसास होता है कि अब समय आ गया है कि मैं अपने आपको संभालूँ और घर वापस जाऊँ। एक पति, पिता और बेटे के तौर पर। और एक अभिनेता के तौर पर भी। तो 2025 में हम एक दूसरे से आखिरी बार मिलेंगे। जब तक समय सही न लगे। पिछली दो फिल्में और कई सालों की यादें।

फिर से धन्यवाद। हर चीज़ के लिए और बीच में जो भी हो ,

सदैव ऋणी

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Vikrant Massey (@vikrantmassey)

फैन्स हुए हैरान 

इस घोसना के बाद फैन्स ने टिप्पणियों में लिखा,  क्या सब कुछ टीक है ? आपके के जैसा कोई अभिनेता शायद ही हो अचानक क्यों …?  और कई ने फैन्स ने उनसे निर्णय पर पुनर्विचार करने के लिए भी कहा | |

विक्रांत मैसी अभिनय

विक्रान्त मैस्सी  (जन्म 3 अप्रैल 1987) एक भारतीय फिल्म और टेलिविज़न अभिनेता हैं। विक्रांत ने अपना अभिनय का सफर 2004 में टेलिविज़न कार्यक्रम “कहाँ हूँ मैं” से शुरु किया था।[1] उसके बाद मैस्सी ने टीवी शृंखला धर्म वीर, बालिका वधू, बाबा ऐसा वर ढूंढो, और क़ुबूल है में भूमिकाएं निभाई हैं। उनकी पहली फिल्म लुटेरा थी जिसमे इन्होने एक छोटी सी भूमिका निभाई थी, इसके बाद दिल धड़कने दो और हाफ गर्लफ्रेंड में सहायक भूमिकाएं निभाईं। इन्होने 2017 में कोंकणा सेन शर्मा द्वारा निर्देशित और समीक्षकों द्वारा प्रशंसित फिल्म ए डैथ इन द गंज में मुख्य भूमिका निभाई, जिसने इन्हें फिल्मफेयर पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता-समीक्षक की श्रेणी में नामांकन दिलवाया।

 जानकारी विक्रांत मैसी 

विवरण जानकारी
जन्म 3 अप्रैल 1987 (आयु 37)
जन्म स्थान मुंबई, महाराष्ट्र, भारत
शिक्षा आर डी नेशनल कॉलेज
पेशा अभिनेता
कार्यकाल 2003–वर्तमान
जीवनसाथी शीतल ठाकुर

 

Leave a Comment